भारत की नई राष्ट्रपति... ' श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

 



श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होंगी


 • 16 वें राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति चुनी गई हैं । हालाँकि चुने गए राष्ट्रपति के क्रम में उनका स्थान 15 वाँ है , क्योंकि डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद लगातार दो बार राष्ट्रपति पद के लिये चुने गए थे ।


द्रौपदी मुर्मू , प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद राष्ट्रपति चुनी जाने वाली दूसरी महिला हैं , जबकि आदिवासी राष्ट्रपति के तौर पर वे पहली राष्ट्रपति हैं । साथ ही , वे स्वतंत्रता के बाद श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ( 25 जुलाई 2007- 25 जुलाई 2012 ) भारत की 12 वीं राष्ट्रपति चुनी गई थीं ।


 • श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ( 25 जुलाई 2007 25 जुलाई 2012 ) भारत की 12 वीं राष्ट्रपति चुनी गई थीं ।





द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म एक बेहद गरीब परिवार में 20 जून , 1958 को तत्कालीन बिहार के मयूरभंज जिले के एक गाँव ' बैदपोसी ' में संथाल समुदाय में हुआ था ।


उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुड्डु है तथा उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था ।


• श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के रामादेवी महिला कॉलेज से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है


• पढ़ाई के बाद उन्होंने श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर , रायरंगपुर में मानद सहायक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है ।


 • वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने वर्ष 1997 में ही रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था ।


• उन्हें वर्ष 2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिये नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।


 • वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव भी रखती हैं ।




Popular posts from this blog

17 Aug 2022 Shift 1 🇬 🇰  ᵠᵘᵉˢᵗⁱᵒⁿˢ (Hindi & English

Important day's January to July (जनवरी से जुलाई तक के सभी महत्वपूर्ण दिवस )

23ʳᵈ 🇯 🇺 🇱 🇾  ᵒⁿᵉ ˡⁱⁿᵉʳ 🄲🅄🅁🅁🄴🄽🅃 🄰🄵🄵🄰🄸🅁🅂